Muzaffarpur Dhanteras 2024: सज गया बाजार, आज होगी जमकर खरीदारी, जानिए शुभ मुहूर्त

Muzaffarpur Dhanteras 2024: धनतेरस की खरीदारी को लेकर जिले का मार्केट पूरी तरह सज चुका है। आज धनतेरस के मौके पर इलेक्ट्रोनिक्स सामानों की बिक्री अधिक होगी। उसके लिए कल से ही बुकिंग चालू है।

Muzaffarpur Dhanteras 2024: सुख-समृद्धि का पर्व धनतेरस के लिए बाजार तैयार हो चुका है. मंगलवार की सुबह से ही धनतेरस पर खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ेगी. सोमवार की शाम में ही पूरा बाजार दुल्हन की तरह सज चुका था. सर्राफा मंडी की रौनक देखते ही बन रही थी. यहां सभी प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगे बल्बों से सजाया गया था. इसके अलावा हैलोजन लाइट से चकाचौंध करती रोशनी लोगों को आकर्षित कर रही थी. सर्राफा दुकानों में नए वेराइट के गहनों का डिस्पले लोगों को बाहर से ही आकर्षित कर रहे थे. तिलक मैदान स्थित इलेक्ट्रॉनिक मंडी रोशनी से जगमग था. यहां धनतेरस पर बुकिंग के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही थी. 

पार्क लाइट व झालर बल्ब की डिमांड अधिक

इलेक्ट्रॉनिक दुकानों से फ्रिज और एलइडी टीवी की सबसे अधिक बुकिंग हुई. यहां के इलेक्ट्रिक दुकानों से रंग- बिरंगे बल्बों की खरीदारी का जमावड़ा लगा हुआ था. झालर वाले बल्ब और पार्क लाइट की सबसे अधिक डिमांड रही. गरीबनाथ मंदिर रोड और सरैयागंज में सजावट वाले दुकानों पर दिन भर ग्राहकों की भीड़ लगी रही. रंगोली बनाने के लिए कलर, तोरण द्वार, कैंडल और झूमर की सबसे अधिक खरीदारी हुई. इसके अलावा शुभ लाभ और लक्ष्मी-गणेश वाले स्टिकर भी खूब बिके. दोनों जगहों पर सड़क किनारे लगे स्टॉल पर भी ग्राहकों का तांता लगा था. खरीदारों की भीड़ के कारण इस रोड में घंटों जाम लगा रहा. इस बार पीतल के दीप की भी अधिक डिमांड रही. बर्तन दुकानों में पीतल की दीप की खरीदारी के लिए लोगों का तांता लगा था. ऑटोमोबाइल सेक्टर में ग्राहकों की काफी भीड़ रही. दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जमकर बुकिंग हुई.

ये है शुभ मुहूर्त

इस बार धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 11.07 से शुरू हो रहा है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना- चांदी, भूमि, भवन, वाहन सहित अन्य घरेलू सामान की खरीदारी करने पर घर में सुख-समृद्धि आती है. हिंदू पंचाग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर की दोपहर 11बजे से हो रही है. त्रयोदशी तिथि का समापन 30 अक्तूबर की दोपहर 1.05 बजे तक होगा. इस दिन धन्वंतरि जयंती, नरक चतुर्दशी और हनुमान जयंती मनायी जायेगी. धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जायेगी. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का शुभ समय सुबह 11:07 बजे से अगले दिन दोपहर 1.05 बजे तक है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >