70 रुपये किराया मांगने पर पिता -पुत्र को मारी गोली, इलाके में भयंकर तनाव

Muzaffarpur Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी. घटना से बाद से इलाके में तनाव का माहौल है.

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर जिला के बुद्धनगरा घाट पर नाव से दो युवकों सहित बाइक पार कराने का किराया मांगना नाविक और उसके पुत्र को भारी पड़ गया. विवाद के बाद दोनों युवकों ने नाव से बुद्धनगरा घाट पर बाइक उतारने के बाद नाविक सह बुद्धनगरा निवासी उपेंद्र सहनी (52) एवं उसके पुत्र पंकज कुमार (25) को गोली मार दी़. वहां मौजूद लोगों ने दोनों बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पिस्तौल का भय दिखाकर दोनों युवक अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गये.

बेटे के प्राइवेट पार्ट के पास लगी गोली

ग्रामीणों ने दो बाइक पर पिता-पुत्र को तत्काल मुशहरी पीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. डॉ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि उपेंद्र सहनी को पेट की दाहिनी तरफ और उसके पुत्र पंकज कुमार को प्राइवेट पार्ट के पास गोली लगी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

घायल उपेंद्र सहनी ने क्या बताया

घायल नाविक उपेंद्र सहनी के पुत्र सुधांशु कुमार ने बताया कि उसके पिता बूढ़ी गंडक नदी के बुद्धनगरा घाट पर नाव से लोगों को पार कराने का कार्य करते हैं. दो लोग और एक बाइक का किराया 70 रुपये मांगने पर दोनों युवक उग्र होकर मेरे पिता और भाई से बहस करने लगे. इसी बीच एक युवक ने उनके पिता और भाई को गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर काफी संख्या में लोग जुट गये और दोनों बदमाशों को घेर लिया. लेकिन पिस्तौल का भय दिखाकर दोनों अपनी सफेद रंग की अपाचे बाइक (बीआर 06 सीवी 0471) छोड़कर फरार हो गये.

इसे भी पढ़ें: गया के लोगों को मिली एक और सौगात, 30 किमी की दूरी घटकर रह जाएगी महज 5 किमी

अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे आरोपी

इस घटना की सूचना किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बाइक को बरामद किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि नाविक और उसके पुत्र को गोली लगी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मौके से बदमाशों की बाइक जब्त कर लिया गया है. घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों आरोपी बोचहां थाना क्षेत्र के किसी गांव के हैं और बुद्धनगरा में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आ रहे थे.

इसे भी पढ़ें: 3712 करोड़ की लागत से बनेगा पटना-आरा-सासाराम कॉरिडोर, घट जाएगी 40 किमी दूरी, बिहार को मिली ग्रीनफील्ड हाईवे की सौगात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >