शादी का वादा, नौकरी का लालच… यौन शोषण की ऐसी कहानी जिसे जानकर रह जाएंगे दंग

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में शादी और नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण तथा 10 लाख रुपये की ठगी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़िता ने आरोपी पर गोली मरवाने का भी आरोप लगाया है. पढे़ं पूरी खबर…

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर यौन शोषण, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी और जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की है.

मामले को लेकर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िताने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

टोटो रोककर मारी गई थी गोली

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 23 अप्रैल की दोपहर पीड़िता अपनी भाभी के साथ मेडिकल कॉलेज से दवा लेकर टोटो से घर लौट रही थी. इसी दौरान बखरी के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया. आरोप है कि एक बदमाश ने टोटो चालक को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि दूसरे ने पीड़िता को धमकाते हुए कहा कि आरोपी युवक ने केस वापस लेने को कहा था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. इसके बाद आरोपी ने पिस्तौल से गोली चला दी.

गोली पीड़िता की बांह में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था.

यह भी पढ़ें: Muzaffarpur Shop Fire: चांदनी चौक पर कबाड़ की दुकान में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

चार साल तक शादी का झांसा देने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पिछले चार वर्षों से शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बना रहा था. इस दौरान जब उसने शादी की बात की तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा.

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने कई बार जबरन गर्भपात कराया. बाद में जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें: एक झटके में उजड़ गई कई जिंदगियां! मोतिहारी में पिकअप और टेंपो की टक्कर से मचा कोहराम

शिक्षिका की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 10 लाख

मामले में एक और गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने स्कूल में शिक्षिका की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे करीब 10 लाख रुपये ले लिए.

जब नौकरी नहीं मिली और पैसे वापस मांगने शुरू किए गए तो आरोपी और उसके परिजनों की ओर से समझौता करने तथा केस वापस लेने का दबाव बनाया जाने लगा.

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

अहियापुर थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान और दर्ज मामले के आधार पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस अब गोली चलाने वाले अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. साथ ही ठगी, यौन शोषण और जानलेवा हमले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

यह भी पढे़ं: Muzaffarpur Shop Fire: चांदनी चौक पर कबाड़ की दुकान में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

जांच के बाद सामने आएंगे और तथ्य

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >