मुजफ्फरपुर में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, 891 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में मद्यनिषेध ब्यूरो और नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 891.5 ग्राम हेरोइन और विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. बरामद हेरोइन की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है. पढे़ं पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की विशेष टीम और नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से भारी मात्रा में हेरोइन और विदेशी शराब बरामद की गई है. बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस को सूचना मिली थी कि बाहरी राज्य से हेरोइन की बड़ी खेप मुजफ्फरपुर लाई जा रही है. इसके बाद मद्यनिषेध ब्यूरो और नगर थाना की संयुक्त टीम ने स्टेशन रोड इलाके में जाल बिछाया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी.

पीले बैग में छिपाकर लाई जा रही थी हेरोइन

गुरुवार देर रात पुलिस ने दो संदिग्धों को घेरकर पकड़ा. तलाशी लेने पर उनके पास से पीले रंग के बैग में छिपाकर रखी गई 891.5 ग्राम हेरोइन और 540 एमएल विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके पर ही दोनों को हिरासत में ले लिया.

एक करोड़ की हेरोइन जब्त

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है. नगर थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

ड्रग्स सिंडिकेट का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस तक पहुंचाया जाना था. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं.

पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

बिहार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ड्रग्स तस्करी या मादक पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिलने पर तुरंत MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 पर सूचना दें. पुलिस ने सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >