Muzaffarpur: बोरे से उठी बदबू से शव की फैली अफवाह, जांच में निकला मरा हुआ कुत्ता

Muzaffarpur Crime: हरपुर बखरी में बोरे से बदबू आने पर शव मिलने की अफवाह फैल गई. पुलिस और एफएसएल की जांच के बाद बोरे में मरा हुआ कुत्ता मिला. घटना से इलाके में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा.

मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर बखरी में बुधवार शाम सड़क किनारे पड़े एक बोरे से तेज बदबू आने पर महिला या बच्चे का शव होने की अफवाह फैल गई. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि जांच में बोरे के अंदर इंसान का शव नहीं, बल्कि मरा हुआ कुत्ता मिला. देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.

पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना कोई जोखिम उठाए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया. पुलिस ने भीड़ को दूर रखते हुए पूरे घटनास्थल की घेराबंदी कर दी. एफएसएल टीम के पहुंचने के बाद करीब चार घंटे तक बोरे को नहीं खोला गया. आसपास मौजूद लोग लगातार यही जानने की कोशिश करते रहे कि आखिर उसके अंदर क्या है. 

यह भी पढे़ं: ‘वेयर इज माय बस’ ऐप कब होगा लॉन्च? क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं और किन यात्रियों के लिए ज्यादा फायदेमंद

आखिर बोरे में क्या मिला?

एफएसएल टीम की मौजूदगी में बोरा खोला गया तो उसमें इंसान का शव नहीं, बल्कि मरा हुआ कुत्ता मिला. इसके बाद इलाके में फैली अफवाह खत्म हो गई.

पुलिस कर रही है जांच

अहियापुर थाना पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बोरे के अंदर मरा हुआ कुत्ता मिला है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मरे हुए कुत्ते को बोरे में भरकर वहां किसने फेंका और उसका उद्देश्य क्या था. घटना के दौरान फैली अफवाह की वजह से कुछ समय के लिए इलाके में तनाव जैसी स्थिति बन गई थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से हालात सामान्य हो गए.

यह भी पढ़ें: 2 July Weather Alert: घर से निकलने से पहले देख लें, आपके जिले में कल कैसा रहेगा मौसम?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >