मुजफ्फरपुर बंद 2026 अपडेट: चौक-चौराहों पर भारी पुलिसबल तैनात, कई स्कूल बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

मुजफ्फरपुर में छात्र संगठनों द्वारा प्रस्तावित बंदी को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. शहर के प्रमुख चौकों पर पुलिसबल की तैनाती की गई है. लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है.

12:53 PM. 25 Jul 26 12:53 PM. 25 Jul

प्रभात खबर पर देखिए शहर में बंदी का हाल

10:48 AM. 25 Jul 26 10:48 AM. 25 Jul

ड्रोन से रखी जा रही नजर

10:35 AM. 25 Jul 26 10:35 AM. 25 Jul

छात्राओं का प्रदर्शन

10:26 AM. 25 Jul 26 10:26 AM. 25 Jul

मिठनपुरा चौक से छात्राओं ने निकाला विरोध मार्च

10:11 AM. 25 Jul 26 10:11 AM. 25 Jul

“असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा”

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि आंदोलन या प्रदर्शन के नाम पर उपद्रव मचाने और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा. नियमानुसार ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध न केवल विधि सम्मत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, बल्कि उनके द्वारा पहुंचाए गए नुकसान की पूरी वसूली भी उन्हीं से की जाएगी.

10:09 AM. 25 Jul 26 10:09 AM. 25 Jul

एहतियातन बंद किये गए शहर के कई स्कूल

बिहार बंद को देखते हुए जिले के सभी निजी स्कूल संचालकों ने सतर्कता बरती है. छात्रों की सुरक्षा और संभावित ट्रैफिक बाधाओं को ध्यान में रखते हुए अधिकतर प्राइवेट स्कूलों को आज को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार, बंद के दौरान सड़कों पर उपद्रव या जाम की स्थिति में छोटे बच्चों को असुविधा हो सकती है. इस वजह से स्कूल बंद कर दिये गये हैं.

9:50 AM. 25 Jul 26 9:50 AM. 25 Jul

पानी टंकी चौक पर पुलिस की एक टुकड़ी

9:49 AM. 25 Jul 26 9:49 AM. 25 Jul

SSP ने खुद संभाली कमान

9:42 AM. 25 Jul 26 9:42 AM. 25 Jul

छात्र आंदोलन के समर्थन में अलग-अलग छात्र संगठनों द्वारा शहर में आज प्रस्तावित बंदी को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. शहर के पानी टंकी चौक, हाथी चौक, कल्याणी चौक, भगवानपुर, चांदनी चौक, बैरिया गोलंबर, ब्रह्मपुरा, जूरन छपरा और समाहरणालय समेत कई प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिसबल की तैनाती की गयी है. प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >