Muzaffarpur news:मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर थाना की पुलिस ने गृहभेदन करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में सोने और चांदी के चोरी किये गये आभूषण बरामद किये हैं. इस मामले में पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.जब्त किए गए जेवरातों की कुल कीमत करीब 40 लाख आंकी गयी है. रविवार को प्रेसवार्ता कर नगर डीएसपी दो विनीता सिन्हा ने बताया कि दिसंबर 2025 नंदू बैठा के घर में हुए भीषण चोरी में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें पीड़ित परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था. इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान उड़ा लिए थे.लगातार हो रही गृहभेदन की घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था. यह टीम मानवीय और तकनीकी आसूचना संकलन के जरिए लगातार छापेमारी कर रही थी.बीती रात पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब उन्होंने अहियापुर थाना क्षेत्र से दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा.गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत सहनी व विशाल कुमार के रूप में हुई हैं.
15 से अधिक चोरियों का खुलासा, सोनार का बेटा भी शामिल
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में कुल चार लोग शामिल हैं, जो रात के समय बंद घरों की रेकी करते थे और फिर ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे. आरोपियों ने अहियापुर थाना क्षेत्र के में एक दर्जन से भी अधिक घरों में चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.जांच में यह बात सामने आई कि चोर रंजीत सहनी चोरी के जेवरातों को झपहां बाजार स्थित वीरेन्द्र ज्वेलर्स के मालिक रविन्द्र साह को आधे दामों पर बेचता था. गिरफ्तार आरोपी विशाल कुमार, इसी दुकानदार रविन्द्र साह का बेटा है.
बरामदगी का विवरण
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से भारी मात्रा में आभूषण बरामद किए गए, जिसकी जब्ती सूची तैयार कर ली गई है.फिलहाल, मुख्य सोनार रविन्द्र साह फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और बरामद सामान को सील कर दिया गया है..
बरामद आभूषण
1. एक सोने का नेकलस-17 ग्राम
2. एक सोने का रानी हार- 27 ग्राम3. एक सोने का मांगटीका-5.5 ग्राम
4. एक सोने का नथ ताना-07 ग्राम5. एक जोड़ी सोने का चुड़ी- 24 ग्राम
6. एक जोड़ी सोने का झुमका- 09 ग्राम7. एक सोने का लॉकेट- 3.5 ग्राम
8. सात पीस सोने का नथुनी-1.9 ग्राम9. एक जोड़ा सोने का कानबाली-0.5 ग्राम
10. तीन पीस सोने का बेसर-0.4 ग्राम11. एक जोड़ी सोने का टॉप्स-2.2 ग्राम
12. एक सोने का नथ ताना-01 ग्राम13. एक सोने का अंगुठी- 3.5 ग्राम
14. ग्यारह (11) जोड़ी पुराना पायल-603 ग्राम15. दो जोड़ी (04 पीस) चुड़ी 40 ग्राम
16. दो पीस टूटा हुआ सिकड़ी-38 ग्राम17. दो जोड़ी दुल्हन बिछिया- 40 ग्राम
18. दो जोड़ी बिछिया – 15 ग्राम19. एक जोड़ी झुमका – 10 ग्राम
20. छः (06) पीस चाभी कमर रिंग- 99 ग्राम21. आठ (08) पीस राखी – 52.5 ग्राम
22. एक जोड़ी हाथ का पंजा 100 ग्राम23. दस (10) पीस कसेली – 27 ग्राम
24. दस (10) पीस पान का पत्ता-18 ग्राम25. दो कटोरी – 49 ग्राम
26. एक चमच्च – 05 ग्राम27. एक मछली- 16.5 ग्राम
28. एक पीस बाल की चोटी 82.5 ग्राम29. एक लक्ष्मी व एक गणेश जी की मूर्ति- 39 ग्राम
30. एक बाजू बंध- 30 ग्राम31. दो जोड़ी हाथ का ब्रासलेट- 116 ग्राम
32. चार पीस हाथ का ब्रेसलेट- 166 ग्राम33. नौ (09) जोड़ी बिछिया (बाला)- 159 ग्राम
34. दस (10) पीस चुड़ी – 189 ग्राम35. एक पीस महाकाल बाला हाथ-49 ग्राम
36. तीन (03) पीस चाभी रिंग (कमर का)- 41 ग्राम37. सात (07) जोड़ी पायल 675 ग्राम
38. छः (06) जोड़ी पाजेब- 978 ग्राम39. छः (06) पीस अंगूठी हाथ 19 ग्राम
40. एक पीस स्टोन लगा ब्रासलेट- 10 ग्राम41. सत्ताइस (27) पैकेट में 27 सेट्स पाँची पेंसिल पायल 1320 ग्रामसोना 102.5 ग्राम व चांदी 3.67 किलोग्राम बरामदगी की गई.
व्यवसायियों और सोनारों को पुलिस ने दी सख्त हिदायतसभी स्वर्ण व्यवसायियों और दुकानदारों से अनुरोध करते हैं कि कोई भी पुराना सामान या आभूषण खरीदते समय बेचने वाले व्यक्ति की पहचान की पूरी तरह से पुष्टि कर लें. यदि भविष्य में किसी भी गृहभेदन या चोरी के मामले में किसी व्यवसायी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कानूनन सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट
