Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में डकैतों ने की महिला की हत्या, लूटपाट के दौरान दिया घटना को अंजाम

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. सोमवार की रात डकैतों ने एक घर में घुसकर वृद्ध महिला की हत्या कर दी.

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. सोमवार की रात अपराधियों ने एक घर में घुसकर एक महिला की हत्या कर दी और उसके पति को घायल कर दिया. मृतका की पहचान 65 वर्षीय दुखनी देवी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, घटना कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई. अपराधियों ने घर में घुसने से पहले बिजली काट दी थी. महिला और उसके पति घर में सो रहे थे. जब महिला ने शोर मचाया, तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी.

घटना के बाद ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़ा

महिला के पति नथुनी शर्मा ने बताया कि अपराधियों ने उन्हें भी पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी. दोनों अपराधी जख्मी हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है और फरार अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

महिला की हत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे लूटपाट की आशंका है. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने पुलिस से अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की मांग की है.

Also Read: पटना में बीच सड़क पर नाबालिग जोड़े की शादी का वीडियो देखिए, ग्रामीणों ने जबरन डलवाया युवक से सिंदूर

घर के बाहर आई महिला तो बदमाशों ने मारी गोली

बता दें कि दंपती नथुनी शर्मा और दुखनी देवी घर में सो रहे थे. घर के सभी दरवाजे अंदर से बंद थे. दुखनी को शक हुआ कि बाहर कोई है. जिसके बाद पति नथुनी लोगों को देखने के लिए बाहर निकले. इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया. नथुनी ने शोर मचाया तो पत्नी दुखनी भी बाहर आई. तभी बदमाशों ने महिला को गोली मार दी. ग्रामीणों को आता देख अपराधी भागने लगे, लेकिन दो को लोगों ने पकड़ लिया. जो सीतामढ़ी जिले के बताए जा रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >