Murder In Bihar: खैनी लेकर घर लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, 2 महीने पहले भाई का हुआ था मर्डर

Murder In Bihar: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है. दो महीने पहले मृतक के चचेरे भाई की भी हत्या की गई थी. अपराधियों ने मृतक के पेट में दो गोली मारी है. मृतक खैनी लेकर वापस घर लौट रहा था. पढ़ें पूरी खबर…

Murder In Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के रेवा रोड स्थित एलपी शाही कॉलेज के पास गुरुवार की रात अपराधियों ने पंसस पति संजय चौधरी उर्फ रामनवमी की गोली मार कर हत्या कर दी. उनके साथ मौजूद गुड्ड सिंह भी गोलीबारी में जख्मी हो गये. दोनों को बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया. वहां पर पंसस पति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही सिटी एसपी विश्वजीत दयाल, एसडीपीओ दो विनीता सिन्हा अस्पताल पहुंच कर छानबीन की. 

खैनी लेकर लौट रहा था मृतक

जानकारी के अनुसार, पताही निवासी संजय चौधरी रात सवा नौ बजे के आसपास बुलेट से अपने दोस्त गुड्डू सिंह के साथ खैनी खरीद कर घर लौट रहे थे. रास्ते में एलपी शाही गेट के समीप पीछे से बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे. एक ने उन्हें रुकने का इशारा किया. जिसके बाद संजय बाइक को तेजी से भगाने लगे. लेकिन, अपराधियों ने पीछा कर उनके पेट में दो गोली मार दी. वही गुड्डू को बांह में एक गोली लगी. इसके बाद अपराधी फरार हो गये. गोलीबारी की आवाज सुन कर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. संजय चौधरी की मां पैक्स अध्यक्ष और पत्नी रेखा देवी पंचायत समिति की सदस्य हैं. 

बुलेट बाइक पर लगा था खून

गोलीबारी की सूचना पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी की छानबीन की. घटनास्थल पर संजय चौधरी का चप्पल पड़ा था. उनकी बुलेट बाइक की टंकी पर खून के धब्बे थे. संजय चौधरी के चचेरे भाई प्रॉपर्टी डीलर राम किशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी की हत्या 18 मार्च की रात कर दी गयी थी. इस हत्याकांड को पताही के बिट्ट ठाकुर ने अंजाम दिलाया था. वह अपने नवनिर्मित अपार्टमेंट में जाने के लिए रास्ता निर्माण को लेकर प्रॉपर्टी डीलर राम किशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी से जमीन मांग रहा था. इनकार करने पर बिट्ट ठाकुर ने आठ लाख की सुपारी देकर प्रोफेशनल शूटर से हत्या करवाई थी. पुलिस ने साहेबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मनोरथ निवासी दीपक कुमार सिंह व पारू थाना के जाफरपुर फुलवरिया निवासी अभिषेक कुमार पांडेय को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

एसपी का बयान

मामले को लेकर सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि सदर थाना क्षेत्र के पताही में एक व्यक्ति की मौत गोली लगने से हो गयी है. इस मामले में एक व्यक्ति जख्मी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आसपास में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. जल्द ही इस मामले का उद्भेन कर लिया जायेगा.

ALSO READ: जरूरी खबर: बिहार सरकार ने वापस लिया आदेश, अब कर्मचारी और पुलिसकर्मी ले सकेंगे छुट्टी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >