मिसेज बिहार 2026 बनने के बाद पहली बार स्कूल पहुंचीं सोनी गुप्ता, हुआ जोरदार स्वागत

मुजफ्फरपुर की बहू और स्कूल डायरेक्टर सोनी गुप्ता ने मिसेज बिहार 2026 का खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन किया है. पटना में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने कड़े मुकाबले के बाद जीत हासिल की. उनकी वापसी पर स्कूल में जोरदार स्वागत किया गया.

मुजफ्फरपुर: मिसेज बिहार 2026 का प्रतिष्ठित खिताब जीतने के बाद मुजफ्फरपुर की बहू और शांति निकेतन आवासीय विद्यालय की डायरेक्टर सोनी गुप्ता का पहली बार स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका अभिनंदन किया. 

पटना में जीता मिसेज बिहार 2026 का खिताब

पटना के एक होटल में आयोजित विवाश्री मिसेज बिहार 2026 प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बाद सोनी गुप्ता ने 'मिसेज बिहार 2026' का ताज अपने नाम किया. विजेता बनने पर उन्हें क्राउन के साथ 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई.

तीन बच्चों की मां, फिर भी नहीं छोड़ा सपना

सोनी गुप्ता की सफलता इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि वह तीन बच्चों की मां हैं और पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ स्कूल की डायरेक्टर के रूप में भी अपनी भूमिका निभा रही हैं. उनके पति पेशे से डॉक्टर हैं. उन्होंने बताया कि परिवार और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाते हुए उन्होंने इस प्रतियोगिता की तैयारी की और अपने पहले ही ब्यूटी पेजेंट में खिताब जीत लिया.

यह भी पढ़ें: PHOTOS: सावन में बाबा गरीबनाथ मंदिर के साथ मुजफ्फरपुर के इन शिवालयों में भी उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

इंस्टाग्राम से मिली जानकारी

सोनी गुप्ता ने बताया कि उन्हें इस प्रतियोगिता की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए मिली थी. शुरुआत में उनके पति ने प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी, लेकिन बाद में उन्होंने परिवार को अपनी इच्छा और इस मंच के महत्व के बारे में समझाया. इसके बाद पूरे परिवार का सहयोग मिला.

उन्होंने प्रतियोगिता से पहले 15 दिनों का ग्रूमिंग सेशन जॉइन किया, जिसमें व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और स्टेज प्रेजेंस पर विशेष प्रशिक्षण लिया. इसी तैयारी का परिणाम रहा कि उन्होंने प्रतियोगिता में जीत हासिल की.

अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सरगम कौशल (मिसेज वर्ल्ड 2025) सहित कई विशेषज्ञ शामिल थे. प्रतिभागियों का मूल्यांकन व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, मंच संचालन और संप्रेषण कौशल के आधार पर किया गया. सोनी गुप्ता ने कहा कि अब वह इस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं. भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ फिल्मों और विज्ञापनों में भी काम करने की इच्छा रखती हैं. उनका सपना अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है.

यह भी पढ़ें: "टेडी बियर दिलाऊंगा, रात में फोन करना", दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >