Mp Sinha College: गोबरसही में स्थित बीआरए बिहार विश्वविद्यालय से संबद्ध एमपी सिन्हा साइंस कॉलेज के बुनियादी ढांचे को सुधारने और इसके आधुनिकीकरण के लिए जनप्रतिनिधियों ने सरकारी स्तर पर प्रयास तेज कर दिए हैं. कॉलेज की बदहाल स्थिति को सुधारने के सिलसिले में नगर विधायक रंजन कुमार और केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री सह सांसद डॉ. राज भूषण चौधरी को पत्र प्रेषित किया गया है. 1967 में स्थापित इस कॉलेज में बड़ी संख्या में कमजोर, पिछड़े और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के छात्र पढ़ते हैं.
हादसों का डर और कक्षाओं के संचालन में परेशानी
वर्तमान में कॉलेज का मुख्य भवन और चहारदीवारी काफी जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है, जिससे लगातार बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है. संसाधनों की कमी के कारण कक्षाओं के संचालन में भी गंभीर परेशानियां आ रही हैं.
प्राचार्य ने रखीं 20-22 कमरों समेत कई अहम मांगें
स्थिति से निपटने के लिए प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार ने नेताओं को पत्र लिखकर विकास के कई प्रस्ताव भेजे हैं:
- नया भवन: कक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए 20 से 22 कमरों का नया भवन.
- सुरक्षा व्यवस्था: पूरे परिसर को सुरक्षित करने के लिए मजबूत चहारदीवारी का निर्माण.
- परीक्षा भवन: एक साथ एक हजार विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता वाला नया परीक्षा हॉल.
- आवास व गेस्ट हाउस: प्राचार्य आवास और अतिथिगृह के निर्माण का प्रस्ताव.
कॉलेज के पास इन सभी विकासात्मक कार्यों के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है. जनप्रतिनिधियों की पहल से विकास की उम्मीदें बढ़ गई हैं.
ये भी पढ़ें:50 लाख दो वरना बिश्नोई गैंग पहुंचा देगा ऊपर: बीजेपी नेता से रंगदारी, घर के 'विभीषण' का मिला सुराग
