मो. एजाज हत्याकांड का फैसला: मां-बेटे को उम्रकैद, 90 हजार रुपये के लिए की थी हत्या

मुजफ्फरपुर में हत्या के एक मामले में कोर्ट ने मां-बेटे को आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जानिए पूरा मामला।

मुजफ्फरपुर हत्याकांड उम्रकैद: मुजफ्फरपुर की अदालत ने करीब साढ़े तीन वर्ष पुराने चर्चित मो. एजाज हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया है. व्यवहार न्यायालय के एडीजे-10 शैलेंद्र कुमार की अदालत ने मामले की अंतिम सुनवाई पूरी करते हुए बाजी बुजुर्ग निवासी रवि मुखिया और उसकी मां झरोखा देवी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने दोनों दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर दोनों को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक अरुण कुमार सिंह ने सात महत्वपूर्ण गवाहों को अदालत में पेश कर जुर्म साबित किया.

90 हजार रुपये के लिए रची गई थी खूनी साजिश

अदालत में पेश साक्ष्यों के अनुसार यह खौफनाक वारदात नकदी लूटने की नीयत से अंजाम दी गई थी:

  • घर से बुलाकर ले गया आरोपी: 29 मार्च 2023 की सुबह करीब नौ बजे रवि मुखिया अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मो. एजाज के घर पहुंचा और उन्हें अपने साथ बुलाकर ले गया.
  • पास में थे 90 हजार रुपये: मो. एजाज के पास महाजन का कर्ज चुकाने के लिए नकद 90 हजार रुपये मौजूद थे, जिस पर आरोपियों की बुरी नजर थी.
  • शाम तक घर नहीं लौटे: जब देर शाम तक एजाज घर नहीं लौटे तो उनके परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान होकर खोजबीन करने लगे.

घर का दरवाजा खोलते ही दिखा पति का शव

पति की तलाश करते हुए एजाज की पत्नी रेहाना खातून बाजी बुजुर्ग स्थित रवि मुखिया के घर पहुंचीं. दरवाजा खटखटाने पर जब अंदर से किसी ने नहीं खोला तो वह अनहोनी की आशंका में जबरन दरवाजा खोलकर घर में घुस गईं. अंदर का दृश्य देखकर वह दंग रह गईं; उनके पति मो. एजाज का लहूलुहान शव जमीन पर पड़ा हुआ था. उन्हें देखते ही सभी आरोपित वहां से भागने लगे. भागते हुए रवि मुखिया के हाथ में लोहे का रड और रस्सी मौजूद थी. इस संबंध में रेहाना खातून ने 30 मार्च 2023 को सकरा थाने में रवि मुखिया, उसकी मां झरोखा देवी सहित अन्य के खिलाफ हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

ये भी पढ़ें: गायत्री देवी मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट संपन्न: यूपी के अयांश सिंह बने चैंपियन, छपरा के मोहित उपविजेता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >