20 दिनों से गायब नाबालिग लड़की बरामद

पियर थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब 20 दिन पूर्व से गायब एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है़ साथ ही उसे भगाने का आरोपी भी पकड़ा गया है़

बंदरा़ पियर थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब 20 दिन पूर्व से गायब एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है़ साथ ही उसे भगाने का आरोपी भी पकड़ा गया है़ जानकारी के मुताबिक, लड़की 24 मई की रात से गायब थी. परिजन लोकलाज के कारण थाने में इसकी शिकायत नहीं कर अपने स्तर से खोज रहे थे. इसी बीच रविवार को परिजन को पता चला कि लड़की को भगा ले जाने वाला लड़का बोचहां थाना क्षेत्र का है और शारीरिक शोषण करते हुए मारपीट कर पियर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर पर रखे हुए है. पियर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि लड़की के पिता द्वारा मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >