Masked Aadhaar Card: फ्रॉड होने से बचाएगा 'मास्क्ड आधार कार्ड', दिखेंगे केवल चार अंक, जानें डाउनलोड करने का तरीका

Masked Aadhaar Card: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड के जरिये होने वाले साइबर फ्रॉड से बचने के लिए मास्क्ड आधार लांच किया था.

Masked Aadhaar Card: ‘मेरा आधार, मेरी पहचान’ यह स्लोगन आपको टीवी और मोबाइल पर सुनने को हमेशा मिलता होगा. लोग आधार कार्ड को एक रद्दी कागज समझ कर इधर- उधर फेंक देते हैं. आधार को आइडी की तरह किसी व्यक्ति, संस्थान, निजी बैंक, फाइनेंस कर्मी को दे रहे हैं. इसका फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं. यह लापरवाही लोगों को बड़ी मुसीबत में डाल सकती है. कोई दूसरा व्यक्ति आपके आधार का गलत इस्तेमाल न करे इसके लिए आपको मास्क्ड आधार का इस्तेमाल करना चाहिए. मास्क्ड आधार कार्ड में 12 अंक की जगह महज चार अंक ही दिखता है. आठ अंक छिप जाता है. बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए आधार कार्ड हर किसी को दिखाना सुरक्षित नहीं है. ऐसे में सिर्फ चार डिजिट दिखने वाला मास्क्ड आधार सुरक्षित माना जाता है. यूआईडीएआई ने साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए मास्क्ड आधार लांच किया था.

क्या है मास्क्ड आधार कार्ड

मास्क्ड आधार कार्ड यानी ऐसा आधार कार्ड जिसमें केवल आखिरी का चार अंक दिखाई देता है. आगे के आठ अंक को मास्क कर दिया जाता है. यह आधार कार्ड का सुरक्षित वर्जन होता है. मास्क्ड आधार कार्ड पर होल्डर का नाम, पता, लिंग, जन्मतिथि व क्यूआर कोड होता है. मास्क्ड आधार डाउनलोड करने के लिए आपको uidai.gov.in पर लॉग इन करना होगा. इसके बाद रजिस्टर्ड आधार कार्ड के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. ओटीपी दर्ज करने के बाद माई आधार कार्ड का ऑप्शन दिखेगा. इसपर क्लिक करने के बाद मास्क्ड आधार कार्ड जेनरेट करने या डाउनलोड करने का ऑप्शन आएगा. यहां क्लिक करके आप अपना मास्क्ड आधार डाउनलोड कर सकते हैं.

कहां होता है मास्क्ड आधार का उपयोग

मास्क्ड आधार कार्ड का उपयोग आप होटल, एयरपोर्ट, ट्रेन, बैंक खाता, केवाईसी की प्रक्रिया, सरकारी योजना, डिजिटल पेमेंट में कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Patna को मिलने वाला है एक और एलिवेटेड रोड, इस महीने से मीठापुर-महुली रूट पर दौड़ेंगी गाड़ियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >