विवाहिता का नदी किनारे शव मिला

विवाहिता का नदी किनारे शव मिला

दीपक 31,32

-गरहा थाना क्षेत्र के कफेन चौधरी गांव की घटना

-एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर की छानबीन

-पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

संवाददाता, मुजफ्फरपुर अहियापुर के गरहा थाना क्षेत्र के कफेन चौधरी गांव में नदी के किनारे पेड़ से विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला. मृतका गांव के राम प्रवेश सहनी की बेटी कविता कुमारी (19) है. ससुरालवालों से विवाद के चलते वह महीने भर से मायके में रह रही थी. शव देखकर भीड़ जुट गयी. गरहा पुलिस ने घटनास्थल पर जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया. शव का पंचनामा तैयार करने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. कविता की ससुराल बेनीबाद थाना क्षेत्र में थी. पिता ने दामाद बिकाऊ सहनी समेत अन्य पर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस मैनुअल व वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटा रही है.

डेढ़ साल पहले शादी, करते थे प्रताड़ित

राम प्रवेश ने बताया कि डेढ़ साल पहले बेटी की शादी की थी. दहेज में दो लाख रुपये के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था. उसे पीटा भी जाता था. कई बार पंचायत करायी, लेकिन प्रताड़ना कम नहीं हुई. इसपर बेटी ने कोर्ट में केस दर्ज करवा दिया. लेकिन, दोनों पति-पत्नी के बीच मोबाइल पर अक्सर बातचीत हो जाती थी. ग्रामीणों का कहना था कि शुक्रवार की रात भी पति का कॉल आया था. इसके बाद ही कविता घर से निकली थी. गांव में भी उसके पति को देखा गया है. आशंका है कि उसने ही हत्या कर शव को पेड़ पर टांग दिया होगा. वहीं, नगर डीएसपी वन सीमा देवी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सुसाइड लग रहा है. परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं. उनके बयान पर केस दर्ज कर जांच करायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >