मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर गरीबों के प्रति संवेदनहीनता पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी गरीब को सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहने दिया जायेगा. महादलित टोलों-मोहल्लों में जाकर गरीबों का इ-केवाइसी बनाने और उनका राशन चालू रखने का आदेश दिया. उन्होंने गायघाट, सरैया और मोतीपुर के मार्केटिंग अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा और उनका वेतन रोकने का आदेश दिया. उन्होंने सभी मार्केटिंग अफसरों को अपने मुख्यालयों में रहने और पूरी जिम्मेदारी से काम करने की चेतावनी दी. सीएमआर में फिसड्डी गायघाट पर ””””””””एक्शन”””” जिलाधिकारी ने सीएमआर जमा करने में लापरवाही बरतने वाले गायघाट प्रखंड के अधिकारियों को जमकर लताड़ा. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी और जिला सहकारिता पदाधिकारी को गायघाट में कैंप कर सीएमआर की स्थिति में तत्काल सुधार लाने का आदेश दिया. चेतावनी दी कि अगर जांच में गोदाम में धान नहीं मिला, तो पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जायेगी. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सीएमआर में तेजी लाने और जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम को प्रतिदिन रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया. बुनियादी सुविधाओं पर ””””जोर”””” वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट, शौचालय निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, पेंशन शिविर, दिव्यांगजनों के लिए यूडीआइडी कार्ड, ग्रामीण जलापूर्ति, सोलर लाइट और अग्निशमन व्यवस्था की भी समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को इन सभी क्षेत्रों में तत्काल सुधार लाने और गरीबों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने का आदेश दिया. भीषण गर्मी और हीट वेव से बचाव के लिए भी अधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया. पेंशनधारियों के लिए कैंप सभी प्रखंडों में 19 मार्च से 28 मार्च तक पेंशनधारियों के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक व्यवस्था करने तथा व्यापक प्रचार प्रसार कर कैंप को सफल बनाने का निर्देश दिया गया कैंप के माध्यम से पेंशनधारियों की त्रुटि का निराकरण किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
