live-in relationship: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित रामबाग सुंदरबाग मोहल्ले में रविवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटना की रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने एक युवक के घर के बाहर जमकर हंगामा किया. महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और अपने जाल में फंसाकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा.
Muzaffarpur News: पहले पति को छुड़वाया और उठवाए कई लोन
पीड़िता के अनुसार, वह पहले से शादीशुदा थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है. आरोपी युवक के बहकावे में आकर उसने अपने पहले पति को छोड़ दिया था और आरोपी के साथ रहने लगी थी. पीड़िता का यह भी गंभीर आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके नाम पर कई लोन भी उठवाए हैं.
गर्भवती होने पर अपनाने से इनकार कर हुआ फरार
महिला का कहना है कि जब वह गर्भवती हो गई, तो आरोपी युवक उसे अपनाने से मुकर गया और घर से फरार हो गया. इससे परेशान होकर पीड़िता अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर आरोपी के रामबाग स्थित घर पहुंची और दरवाजे पर बैठकर हंगामा करने लगी. महिला का कहना है कि आरोपी अब अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है.
पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया
स्थानीय लोगों की सूचना पर मिठनपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हंगामा कर रही महिला को शांत कराया. पुलिस का कहना है कि पीड़िता को लिखित आवेदन देने को कहा गया है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें... प्रभात खबर की पड़ताल में बड़ा खुलासा, सीतामढ़ी में पुलिस थाने के पास खुलेआम चल रहा शराब और कबाब का खेल
