प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़कर 12 घंटे तक हंगामा करने वाला आशिक गिरफ्तार,पूछताछ जारी

प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर 12 घंटे तक हंगामा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज.

lover climbs mobile tower: मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र में प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर करीब 12 घंटे तक मोबाइल टावर पर चढ़कर हाई-वोल्टेज ड्रामा करने वाले सिरफिरे आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार को दिनभर चले इस ड्रामे के बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ा था और मांग पूरी न होने पर आत्महत्या की धमकी दे रहा था.

Bihar crime News: सरकारी कार्य में बाधा डालने पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मुशहरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार युवक रिकी कुमार (पिता- लालू राम, निवासी- रजवाड़ा भगवान, थाना- मुशहरी) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मुशहरी थाना में कांड संख्या 340/26 दर्ज किया है. आरोपी पर बिना अनुमति के मोबाइल टावर पर चढ़ने, आत्महत्या की धमकी देकर इलाके में दहशत फैलाने, विधि-व्यवस्था प्रभावित करने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और दूरसंचार अवसंरचना को क्षति पहुंचाने जैसी गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

Muzaffarpur News: सोमवार को दिनभर चला था हाई-वोल्टेज ड्रामा

गौरतलब है कि सोमवार की सुबह करीब 8:15 बजे रिकी कुमार मुशहरी स्थित हनुमान मंदिर के समीप लगे एक ऊंचे मोबाइल टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर जा चढ़ा था. वहां से उसने चिल्लाते हुए धमकी दी कि अगर उसकी शादी उसकी पसंद की लड़की (प्रेमिका) से नहीं कराई गई, तो वह ऊपर से कूदकर अपनी जान दे देगा. सूचना मिलते ही मुशहरी थाना पुलिस, फायर फाइटर टीम, एसडीआरएफ टीम, अंचलाधिकारी (सीओ) और प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मौके पर पहुंच गए थे. अधिकारियों ने माइकिंग के जरिए उसे घंटों समझाया, लेकिन वह उतरने को राजी नहीं हुआ.

एसडीआरएफ ने बिछाया था जाल, शाम को उतरा नीचे

युवक की सुरक्षा के मद्देनजर एसडीआरएफ की टीम ने टावर के चारों ओर जाल बिछा दिया था ताकि कोई अनहोनी न हो. लगातार संयम और धैर्य से बातचीत करने के बाद, करीब 12 घंटे की भारी मशक्कत के बाद शाम लगभग 7:50 बजे युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका. नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

पुलिस की चेतावनी: ऐसे कृत्य बर्दाश्त नहीं

पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि प्यार के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालकर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने और दूरसंचार सेवाओं में रुकावट डालने जैसे कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसी कारण आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है और फिलहाल उससे आगे की पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें... Nandan Yadav Encounter: कौन हैं जमुई केस के मुख्य आरोपी नंदन और हरेराम? जानें बालू ढोने से लेकर पुलिस मुठभेड़ तक की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन सिंह

चंदन सिंह बीते 12 सालों से क्राइम रिपोर्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं. 2016 से लगातार प्रभात खबर के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दैनिक जागरण और भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के लिये योगदान दे चुके हैं. क्राइम रिपोर्टिंग में इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म पर अधिक फोकस. पत्रकारिता में मास्टर्स की पढ़ाई की है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >