मुजफ्फरपुर: माधोपुर सुस्ता में स्वास्थ्य उप केंद्र का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी मुफ्त इलाज सुविधा

मुजफ्फरपुर के माधोपुर सुस्ता में नवसृजित स्वास्थ्य उप केंद्र का उद्घाटन किया गया. केंद्र खुलने से स्थानीय लोगों को अब घर के पास मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी. पढ़ें पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर के मनियारी से श्याम कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता के वार्ड संख्या-08 में शनिवार को नवसृजित स्वास्थ्य उप केंद्र का उद्घाटन किया गया. इस केंद्र के शुरू होने से स्थानीय लोगों को अब घर के पास ही मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

मुख्य पार्षद ने किया उद्घाटन

स्वास्थ्य उप केंद्र का उद्घाटन मुख्य पार्षद सैफ अली ने किया. उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना उनके विशेष प्रयास और पहल से संभव हो सकी है.

इससे नगर पंचायत के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.

स्वास्थ्य विभाग की टीम को दिया श्रेय

मुख्य पार्षद ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रेणु चौधरी और उनकी पूरी टीम का आभार जताया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से यह सुविधा क्षेत्रवासियों को मिल पाई है.

बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

उद्घाटन समारोह में वार्ड पार्षद शमशाद अहमद, चुन्नू यादव, संजय पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य उप केंद्र खुलने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >