Video: झूला पर बैठकर इश्क फरमा रहे थे बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड, ग्रामीणों ने कर दी पिटाई फिर करवा दी पकड़ौआ शादी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले में गांव वालों ने एक प्रेमी- प्रेमिका को पकड़ के पकड़ौआ शादी करा दी. आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है?

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने चुपके से भाई के ससुराल पहुंच गया और मेला में घूमने चला गया. मेले में लगे झूले पर दोनों बैठकर इश्क फरमा रहे थे तभी गांव के लोगों ने देख लिए. झूला से उतरने के बाद ग्रामीणों ने लड़के की खूब पिटाई की. फिर इस मामले की सूचना लड़की के परिवार के लोगों को दी. इसके बाद दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी करवा दी. गांव वालों के मुताबिक युवक विजय कुमार और लड़की रंगीला कुमारी के बीच करीब 8 महीनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था. विजय के बुलाने पर रंगीली मेले में आई इसके बाद दोनों झूले पर अश्लील हरकत करने लगे जो ग्रामीणों को अच्छा नहीं लगा. रंगीला कुमारी के पिता का देहांत हो चुका है और वह काफी गरीब परिवार से आती है. रंगीला अभी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है. शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.

देखें Video:

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: 31 मार्च तक जमा कर लें यह फॉर्म, नहीं तो चली जाएगी जमीन! जानें क्या है पूरा माजरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >