लीची के नुकसान से काफी हद तक मिली राहत

मौसम के बदलने और हल्की बारिश के बाद लीची के किसानों को भी बड़ी राहत मिली है.

मुजफ्फरपुर : मौसम के बदलने और हल्की बारिश के बाद लीची के किसानों को भी बड़ी राहत मिली है. लगातार तापमान के बने रहने से जो भारी नुकसान की संभावना थी, उससे काफी हद तक राहत मिली है. बिहाल लीची उत्पादक संघ के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि मौसम सुहाना होने से पेड़ में जो लीची लगी हुई है, उसे लाइफ लाइन मिल गयी है. अब लीची की साइज भी बेहतर हो जायेगी. यह भी उम्मीद जतायी गयी है, कि अब तय समय पर बाग से बाजार तक लीची पहुंच सकेगी. दूसरी ओर आम के फसल को भी फायदा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >