मुजफ्फरपुर: स्वर्ण कारोबारी को हथियार के बल पर बदमाशों ने घेरा, 7 लाख के आभूषण लूटे

मुजफ्फरपुर जिले में बाइक सवार अपराधियों ने एक स्वर्ण कारोबारी से करीब 7 लाख रुपये मूल्य के आभूषण लूट लिए. विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gold Robbery Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर बाइक सवार अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को निशाना बनाकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि कारोबारी अपनी ज्वैलरी की दुकान बंद करके घर लौट रहे थे. इसी दौरान हथियार के बल पर अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और करीब 6 से 7 लाख रुपये मूल्य के आभूषण लूट लिए. कारोबारी ने जब लूट का विरोध किया, तो अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है.

Muzaffarpur News: सुस्ता पोखर के पास दिया वारदात को अंजाम

यह पूरी घटना मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र की रामपुर कृष्णा पंचायत के सुस्ता पोखर के पास की है. रामपुर कृष्णा पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी अनिल कुमार साह सकरा थाना क्षेत्र के सुस्ता हाट पर ज्वैलरी की दुकान चलाते हैं.जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार साह रोज की तरह अपनी दुकान बंद करने के बाद अपने भतीजे रोहित साह के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. जैसे ही दोनों सुस्ता पोखर के पास पहुंचे, तभी दो बाइकों पर सवार करीब आधा दर्जन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और हथियार दिखाकर लूटपाट शुरू कर दी. अपराधियों ने करीब 6 से 7 लाख रुपये मूल्य के जेवर लूट लिए.

पीड़ित स्वर्ण कारोबारी

विरोध पर फायरिंग और पुलिस की कार्रवाई

स्वर्ण कारोबारी अनिल कुमार साह ने जब लूटपाट का विरोध किया, तो अपराधियों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग कर दी. गोली चलने की इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अपराधी आसानी से फरार हो गए.

सकरा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित कारोबारी व स्थानीय लोगों से पूरी जानकारी ली. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: मड़वन में टूटा तिरहुत नहर का बांध, धान की फसल डूबी और सड़कें क्षतिग्रस्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod kumardube

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >