आज एलएस कॉलेज में जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन, जुटेंगे पार्टी के कई दिग्गज

आज एलएस कॉलेज में जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन, जुटेंगे पार्टी के कई दिग्गज

मुजफ्फरपुर.

एलएस कॉलेज मैदान में रविवार को जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन है. केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी, जयंत राज, सुनील कुमार सहित कई नेता पहुंचेंगे. सामाजिक कार्यकर्ता राजीव शर्मा के चक्कर मैदान स्थित आवास पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत समारोह भी रखा गया है. इधर, शनिवार को तैयारी का जायजा लेने के लिए जिलाध्यक्ष सहित कई पार्टी के नेता पहुंचे. जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने बताया कि राज्य से लेकर केंद्रीय मंत्री तक सम्मेलन में शामिल होकर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में जीत दर्ज कराने को लेकर टिप्स देंगे. मौके पर प्रो अरुण पटेल, प्रो शब्बीर अहमद, शैलेश कुमार शैलू, श्रवण झा, युवा जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, हरिवंश नारायण सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा, सुनील कुमार सुमन, रमेश कुमार ओझा आदि लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >