मुजफ्फरपुर में JDU जिला कमिटी का विस्तार, सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर मिली नई जिम्मेदारियां

जनता दल (यूनाइटेड) की मुजफ्फरपुर जिला कमेटी का 138 सदस्यों के साथ विस्तार किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

JDU Committee Expansion: जनता दल (यूनाइटेड) के जिला संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से मुजफ्फरपुर जिला कमिटी का विस्तार कर दिया गया है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के अनुमोदन के बाद विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. कर्पूरी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने नवमनोनीत 138 सदस्यीय जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की.

Muzaffarpur News: सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण का रखा गया ध्यान

जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने बताया कि 138 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन जिले के सभी 16 प्रखंडों और 3 नगर परिषद इकाइयों के सामाजिक समीकरण व क्षेत्रीय समन्वय को ध्यान में रखकर किया गया है. इस कमिटी में 24 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, 60 सचिव, 3 प्रवक्ता, 1 कोषाध्यक्ष और 31 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं. उन्होंने बताया कि अगस्त के अंतिम सप्ताह से प्रखंडों की बैठकें शुरू होंगी और जल्द ही प्रखंड, विधानसभा व विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों की घोषणा भी की जाएगी.

प्रमुख पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं की घोषणा

जिला कमिटी में चंद्रिका साहू, सचिन्द्र कुशवाहा, चंद्रभूषण प्रसाद, मनोज सिंह, अशोक झा समेत 24 नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं बेचन महतो, अशोक राम, प्रमोद पटेल, प्रद्युम्न कुशवाहा समेत 49 नेताओं को महासचिव और 60 कार्यकर्ताओं को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है. जिला प्रवक्ता के रूप में कुमारेश्वर, सुधा चौधरी एवं कुंदन शांडिल्य को मनोनीत किया गया है, जबकि कोषाध्यक्ष की कमान डॉ धनंजय सिंह और मीडिया सेल की जिम्मेदारी अनिश कुमार को सौंपी गई है.

31 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य का दर्जा

संगठन को अनुभवी नेतृत्व देने के लिए जारी 31 सदस्यीय विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व जनप्रतिनिधियों को जगह दी गई है. इसमें विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह, विधायक अजीत कुमार, अजय कुमार, कोमल सिंह, पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा, पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By देवेश कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >