मुजफ्फरपुर में स्थिति सामान्य, देर रात बहाल हुई इंटरनेट सेवा

मुजफ्फरपुर में नीट पेपर लीक विवाद के बाद से बाधित इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार देर रात बहाल कर दी गईं। जिला प्रशासन ने समीक्षा बैठक के बाद यह निर्णय लिया।

Muzaffarpur News: नीट पेपर लीक विवाद के बाद छात्रों के प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था को लेकर एहतियातन लगाई गई इंटरनेट सेवा पर रोक शुक्रवार देर रात हटा दी गई. शहर की स्थिति सामान्य होने के बाद जिला प्रशासन ने निर्धारित समय से पहले इंटरनेट सेवाएं बहाल करने का निर्णय लिया.

समीक्षा बैठक के बाद लिया गया निर्णय

जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने एसडीओ और सभी थानाध्यक्षों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में शहर की कानून-व्यवस्था सामान्य पाए जाने के बाद गृह विभाग को इंटरनेट सेवा से प्रतिबंध हटाने की अनुशंसा भेजी गई.

गृह विभाग की मंजूरी के बाद शुरू हुई सेवा

गृह विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद शुक्रवार रात से ही इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बहाल कर दी गईं. पहले यह प्रतिबंध 26 जुलाई की सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहने वाला था.

सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इंटरनेट सेवा बहाल होने के बावजूद पुलिस की साइबर सेल सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगी. साथ ही आम लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है.

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से भ्रामक सूचना फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात कुमार

प्रभात कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >