त्योहारों से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस में जुड़ेगा अतिरिक्त स्लीपर डिब्बा

आगामी त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस में अब एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा, जिससे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Railway festival special train: आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है. आगामी 6 सितंबर को हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13021 यानी हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट के यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है.

Howrah Raxaul Express extra coach: पूर्व मध्य और पूर्व रेलवे का समन्वय पूर्व मध्य रेलवे और पूर्व रेलवे के आपसी समन्वय से यह विशेष निर्देश जारी किया गया है. इसके तहत यात्रियों को कंफर्म सीट उपलब्ध कराने और चार्ट तैयार होने से पहले पीआरएस प्रणाली को अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया समय पर पूरी कर ली जाएगी.

वापसी दिशा में भी मिलेगी यात्रियों को राहत संबंधित मंडलों को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इस अतिरिक्त कोच का इस्तेमाल केवल एक तरफ से ही नहीं, बल्कि डाउन डायरेक्शन की पेयरिंग ट्रेन से भी प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की टिकटें क्लियर करते हुए सुरक्षित रूप से वापस लौटने के लिए सुनिश्चित किया जाए.

त्योहारों से पहले रेलवे का बेहतर ट्रायल रेलवे विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दशहरा, दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों के दौरान बिहार आने-जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ती है. इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से अभी से अतिरिक्त कोच लगाने का यह प्रयास एक सफल ट्रायल के रूप में देखा जा रहा है.

आगे भी प्रमुख ट्रेनों में जुड़ेंगे डिब्बे त्योहारों के इस सीजन में यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे आने वाले दिनों में अन्य प्रमुख ट्रेनों में भी इसी तरह अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का सिलसिला आगे बढ़ाने की पूरी तैयारी कर रहा है.

यह भी पढ़ें... शिक्षा विभाग ने जारी की सूची, 5 सितंबर को पटना में सम्मानित होंगे उत्कृष्ट शिक्षक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >