रघुनाथपुर दिनमान पंचायत में भूमि सर्वे के लिए हुई ग्राम सभा

सकरा़ प्रखंड की रघुनाथपुर दिनमान पंचायत में बुधवार को विशेष भूमि सर्वे के लिए ग्राम सभा हुई. अध्यक्षता पंचायत की मुखिया प्रीति कुमारी गुप्ता ने की.

सकरा़ प्रखंड की रघुनाथपुर दिनमान पंचायत में बुधवार को विशेष भूमि सर्वे के लिए ग्राम सभा हुई. अध्यक्षता पंचायत की मुखिया प्रीति कुमारी गुप्ता ने की. आम सभा में कानूनगो आमिर एकबाल ने कहा कि विशेष भूमि सर्वे का काम शुरू हो गया है. उन्होंने लोगों से सर्वे के लिए आवश्यक कागजात पर चर्चा की एवं लोगों से कागजात के साथ प्रपत्र 2 भरकर स्वयं या ऑनलाइन जमा कराने को कहा. आम सभा में लोगों ने वंशावली, ऑनलाइन जमाबंदी, रजिस्टर 2 में अनेक प्रकार की त्रुटियों पर सवाल किये एवं इसमें सुधार की बात कही. आम सभा में सरपंच नीतू देवी, सरपंच पति रोहित कुमार सिंह, वार्ड सदस्य बलिराम, मनोज कुमार सिंह, विजय राय, सुरेश राय, पैक्स अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >