Muzaffarpur : आशा कार्यकर्ता के घर से लाखों के सामान की चोरी

Muzaffarpur : आशा कार्यकर्ता के घर से लाखों के सामान की चोरी

प्रतिनिधि, मोतीपुर बरूराज थाना क्षेत्र की नगर पंचायत के वार्ड नंबर-पांच में चोरों ने आशा कार्यकर्ता मंजू देवी के घर से लाखों के सामान की चोरी कर ली़ मंजू देवी दिलीप राय की पत्नी है़ पीड़ित ने कहा कि चोर घर से 30 हजार रुपये नगद, गोदरेज से सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 10 लाख रुपये के सामान ले भागे. इस बाबत पति दिलीप राय ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की. कहा कि घर में लोग सोये थे. तभी देर रात चोरों ने दरवाजे के अंदर लगी कुंडी खोल कर घर में घुस गये. अलमारी में रखे बैग में सोने-चांदी के आभूषण और नगदी 30 हजार रुपये समेत करीब 10 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. रात में नींद खुली तो सामान बिखरा देख घटना की सूचना पुलिस को दी. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. कथैया में गैस एजेंसी के गोदाम से 125 खाली सिलेंडर की चोरी कथैया थाना क्षेत्र के बनकट चौक स्थित शिव सागर इंडेन गैस एजेंसी का ताला तोड़कर चोरों ने गोदाम में रखे 125 खाली सिलेंडर चोरी कर ली. घटना की जानकारी एजेंसी मालिक को तब मिली, जब कंपनी से गैस लेकर ट्रक दुकान पहुंचा. एजेंसी मालिक कुमार पवन ने बताया कि मुंशी द्वारा मोबाइल पर घटना की जानकारी दी गयी. एजेंसी मालिक ने अज्ञात के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रिय ने बताया कि पुलिस मामले जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >