Train News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, मुजफ्फरपुर से दिल्ली और ऋषिकेश के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेनें

Train News: रेलवे की ओर से यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आनंद विहार और नयी दिल्ली से अलग-अलग रूट पर 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालित का निर्णय लिया गया है. जिसमें मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन भी चलेगी.

Train News, मुजफ्फरपुर: रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों को बड़ी राहत दी है. उत्तर रेलवे द्वारा कई रूटों पर 10 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है, जिसमें मुजफ्फरपुर से दिल्ली और योग नगरी ऋषिकेश के लिए चलने वाली विशेष ट्रेनें भी शामिल हैं. इन ट्रेनों का संचालन अप्रैल से जुलाई के बीच किया जाएगा.

सीतामढ़ी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 04098 आनंद विहार से सीतामढ़ी के लिए 22 अप्रैल से 11 जुलाई तक हर मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 5:00 बजे चलेगी और अगले दिन 2:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04097 23 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर बुधवार और शनिवार को सीतामढ़ी से सुबह 3:45 बजे चलकर अगले दिन 1:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. यह ट्रेन मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी और वाराणसी होते हुए चलेगी.

आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 04030 आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए 22 अप्रैल से 17 मई तक हर मंगलवार और शनिवार को सुबह 9:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04029 23 अप्रैल से 18 मई तक हर बुधवार और रविवार को सुबह 6:15 बजे मुजफ्फरपुर से चलकर अगले दिन सुबह 3:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. ट्रेन का मार्ग हाजीपुर, छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी, जौनपुर और लखनऊ से होकर होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मुजफ्फरपुर- ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 04302 योग नगरी ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर के लिए 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर मंगलवार को दोपहर 3:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 1:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04301 23 अप्रैल से 16 जुलाई तक हर बुधवार को दोपहर 3:00 बजे मुजफ्फरपुर से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:20 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी. यह ट्रेन हाजीपुर, छपरा, बलिया, वाराणसी और लखनऊ होते हुए चलेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >