मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की हुई पूजा

मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की हुई पूजा

मुजफ्फरपुर. चैत नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की. सुबह मंदिरों में दुर्गा पाठ के समय काफी संख्या में भक्त मौजूद थे.मान्यता है कि इस रूप की पूजा करने से साधक के सभी पाप और बाधायें नष्ट हो जाती है. शाम में मंदिरों में दीप जलाने महिलायें पहुंची. भक्त शुक्रवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कुष्मांडा माता की पूजा करेंगे. मान्यता है कि मां कुष्मांडा अष्टभुजाओं की देवी हैं. जो साधक नवरात्रि के चौथे दिन माता रानी की पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. साथ ही भक्तों की बु्द्धि, विवेक और यश बढ़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >