मुजफ्फरपुर के चर्चित पूर्व मेयर हत्याकांड में फैसला सुरक्षित, 6 अगस्त को आएगा फैसला

मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके चालक की हत्या के मामले में कोर्ट 6 अगस्त को फैसला सुनाएगा। सात आरोपियों के भाग्य का फैसला इस तारीख को होगा, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Muzaffarpur News: शहर के चर्चित पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके चालक रोहित कुमार की हत्या के बहुचर्चित मामले में अदालत की सुनवाई अंतिम चरण में पहुंच गई है. अभियोजन और बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी होने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने फैसला सुनाने के लिए 6 अगस्त की तारीख निर्धारित की है.

सात आरोपियों पर आएगा कोर्ट का फैसला

इस मामले के पहले सेशन ट्रायल में श्याम नंदन मिश्रा, सुशील कुमार छापड़िया समेत कुल सात आरोपियों पर अदालत अपना फैसला सुनाएगी. वहीं इस केस के आठवें आरोपी गोविंद शर्मा की इसी वर्ष हत्या हो चुकी है.

2018 में हुई थी पूर्व मेयर और चालक की हत्या

23 सितंबर 2018 को अखाड़ाघाट रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके चालक रोहित कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी. इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

अंतिम बहस पूरी, अब फैसले का इंतजार

मामले में अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब 6 अगस्त को इस बहुचर्चित डबल मर्डर केस में अदालत का फैसला आएगा, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं.

यह भी पढ़ें: बिरयानी खिलाने का झांसा देकर किशोरी का अपहरण, दोषी को 5 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Premanshu shekhar

Published by: Purushottam Kumar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >