निगम टीम पर हमला करने के मामले में अज्ञात उपद्रवियों पर प्राथमिकी

FIR against unknown miscreants

अतिक्रमण हटाओ के प्रभारी मनोज कुमार ने करायी प्राथमिकी काजीमोहम्मपुर पुलिस सीसीटीवी के आधार पर छानबीन में जुटी संवाददाता, मुजफ्फरपुर माड़ीपुर चौक के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम टीम पर हमला करने के मामले में मनोज कुमार के आवेदन पर अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ काजीमोहम्मदपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. यह अभियान लगातार जारी रहेगा. बता दें कि शनिवार को नगर निगम के बुलडोजर ने जैसे ही माड़ीपुर में अतिक्रमणकारियों की गुमटियों को तोड़ना शुरू किया, वैसे ही हल्ला-हंगामा करते हुए कुछ उपद्रवी वहां पहुंच गये. चाकू से जेसीबी के टायर पर वार कर उसकी हवा निकाल दी. उपद्रवियों की भीड़ ने जेसीबी के चालक की पिटाई कर शीशे तोड़ दिये. उपद्रवियों ने जेसीबी ड्राइवर सहित तीन महिला पुलिसकर्मी और निगम के अन्य कर्मचारियों को जबरन बंधक बना लिया. निगमकर्मी और पुलिसकर्मी करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बने रहे.अतिरिक्त पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद बंधक बनाए गए कर्मियों को सुरक्षित मुक्त कराया जा सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Devesh kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >