भांजी को गोली लगने में पंसस के बयान पर अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी

FIR against unknown criminals based on statement

: सदर थाना धर्मपुर में मंगलवार को हुई थी गोलीबारी : ऑपरेशन करके बच्ची के कंधे से निकाली गयी गोली संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के धर्मपुर में पंचायत समिति सदस्य मो. सरफराज की भांजी मेहरा खातून (05) को गोली मारने में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें बाइक सवार अज्ञात अपराधियों को आरोपी बनाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. इधर, ब्रह्मपुरा के एक निजी अस्पताल में जख्मी बच्ची का इलाज चल रहा है. उसका ऑपरेशन करके कंधे में फंसी गोली को बाहर निकाला गया है. बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है. थाने में दर्ज प्राथमिकी में मो. सरफराज ने बताया है कि वह मंगलवार की सुबह 11:30 अपने निजी काम से भगवानपुर आया था. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों के द्वारा उनके घर पर गोलीबारी की गयी. इसमें दरवाजे पर खेल रही उसकी पांच साल की भांजी जख्मी हो गयी. गोली उसके कंधे पर दाहिने पर तरफ लगी है. घर से फोन आने पर वह पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से अपनी भांजी को इलाज के लिए ब्रह्मपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >