महिला की हत्या के मामले में देवर व सास पर प्राथमिकी

रामपुरहरि थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में देवर द्वारा भाभी की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतका के भाई व कटरा थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव निवासी सुधीर कुमार ने देवर संतोष कुमार व सास जानकी देवी पर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.

कटरा निवासी भाई ने बहन के देवर व सास को किया नामजद

पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मीनापुर : रामपुरहरि थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में देवर द्वारा भाभी की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतका के भाई व कटरा थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव निवासी सुधीर कुमार ने देवर संतोष कुमार व सास जानकी देवी पर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. कहा कि दहेज को लेकर मेरी बहन गीता देवी के साथ सास जानकी देवी व देवर संतोष कुमार हमेशा गाली-गलौज व मारपीट करते थे. सास व देवर की मिलीभगत से गोली मारकर मेरी बहन की हत्या कर दी गयी है. मामले में सास जानकी देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >