Exclusive: बेबी बर्थ एग्रीमेंट बना साइबर अपराधियों का नया हथकंडा, झांसे में आये तो खाता हो जाएगा खाली

Exclusive: साइबर अपराधियों ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत महिला की तस्वीर लगा मैसेज भेज रहे है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के फेसबुक, व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंट करने पर आठ लाख रुपये इनाम देने का विज्ञापन का लिंक भेज रहा है. इसपर क्लिक करते ही साइबर फ्रॉड अपना जाल फंसाना शुरू कर देते है.

Exclusive: चंदन सिंह/ मुजफ्फरपुर. आपके मोबाइल पर बेबी बर्थ एग्रीमेंट करने पर आठ लाख रुपये इनाम देने का मैसेज आ रहा है तो सतर्क हो जाएं. साइबर अपराधी कम पढे़ लिखे मजदूर वर्ग के युवाओं के मोबाइल पर इस तरह का मैसेज भेजकर उनको अपने जाल में फांस रहा है. अहियापुर, मीनापुर, कांटी व सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक लोगों के मोबाइल पर इस तरह का मैसेज भेजा गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के फेसबुक, व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम पर बच्चा पैदा करने पर आठ लाख रुपये इनाम देने का विज्ञापन का लिंक भेज रहा है. इसपर क्लिक करते ही साइबर फ्रॉड अपना जाल फंसाना शुरू कर देता है.

महिला को प्रेग्नेंट करने पर आठ लाख रुपये देने का दे रहे झांसा

साइबर फ्रॉड इस तरह से आपसे बात करेगा कि आप बिल्कुल समझ नहीं पाएंगे कि यह फ्रॉड है. आपका खाता नंबर लेने के लिए पहले आपसे 250 से 500 रुपये अपने खाते में भेजवाएगा. वह भरोसा दिलायेगा कि आप जो खाता नंबर दीजिए उस पर ही इनाम के आठ लाख रुपये भेजा जायेगा. इसके बाद एग्रीमेंट करने के लिए सात से 15 हजार रुपये का डिमांड किया जायेगा. पैसा अगर दे देते हैं, तो एग्रीमेंट की कॉपी भेज कर टिकट के लिए 50 हजार से एक लाख रुपये मंगेगा. इसके बाद भी अगर आप नहीं संभलें, तो आपका खाता पूरी तरह से खाली कर देगा. साइबर अपराधी विश्वास दिलाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का फर्जी पांच लाख रुपये का चेक काटकर आपको मोबाइल पर भेज देगा.

मुंबई हाइकोर्ट का फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर भेजता है साइबर फ्रॉड

अहियापुर के गरहां ओपी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के मोबाइल पर जो साइबर अपराधी एग्रीमेंट की जो फर्जी कॉपी भेजा है उस पर मुंबई हाइकोर्ट का मुहर लगा हुआ है. इसमें प्रिया वर्मा की एक छद्म महिला के नाम पर बनाया गए इस एग्रीमेंट में लिखा है कि मैं प्रिया वर्मा अपने बच्चे को जन्म देने का अनुरोध कर रही हूं, जिससे मुझे संतान सुख का प्राप्ति हो सके. इसलिए आपको आठ लाख रुपये की पहल देती हूं. जब हम प्रेगनेंसी पॉजिटिव हो जायेंगे, तो पांच लाख और आपको मिलेंगे. उसके बाद आप कभी भी छुट्टी ले सकते हैं. जिस समय आपसे मीटिंग होनी है उस समय का वीडियो नहीं बनाना है. 20 से 25 तारीख के अंदर में आपको मीटिंग करने के लिए आना होगा. अगर आप पैसा लेकर नहीं आयेंगे, तो आपके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. 25 फरवरी से अगले छह माह तक आपको मेरे साथ रहना होगा. अगर आप मीटिंग में भाग लेने नहीं आते हैं, तो आपके खिलाफ नोटिस भेजी जायेगी.

Also Read: Exclusive: ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग में फंसकर यूथ कैरियर कर रहे बर्बाद, जानें कैसे सुसाइड तक पहुंच रही नौबत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >