जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में ईएसएम आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में ईएसएम आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरपुर. जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से मंगलवार को ईएसएम आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें दर्जनों की संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया. बैठक को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर यू के त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मुजफ्फरपुर के सहयोग से पूर्व सैनिकों के लगभग 100 भूमि विवाद का निपटारा कराया है. उन्होंने बताया कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय बहुत ही गंभीरता पूर्वक पूर्व सैनिकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पित है, उन्होंने बताया कि विगत मार्च में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के सौजन्य से केंद्रीय कारा में बंद तीन पूर्व सैनिकों का लाइफ सर्टिफिकेट किया ,अब उनका पेंशन सुचारू रूप से जारी है. मौके पर मनोज कुमार सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष दीनबंधु शाही,कैप्टन आर डी राय,बीरेंद्र मिश्रा, राम नरेश सिंह, अरविंद कुमार, रामचंद्र चौधरी,परीक्षण चौधरी, सत्येंद्र सिंह, रणविजय कुमार ,राणा प्रताप सिंह,उमेश पाण्डेय, विनय कुमार,रामदेव ठाकुर, चंद्रभूषण राय, लालबाबू महतो, अरुण कुमार, रामबाबू राय, एन के सिंह, आर के सिंह, गणेश रजक, बाल कृष्ण मिश्रा,देवेंद्र सिंह, रामबाबू राय,बीरेंद्र झा,अवधेश चौधरी, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रधान लिपिक ऋषिकेश रंजन,कार्यालय कर्मी टुनटुन साह, मुकेश कुमार, सोनू कुमार, ब्रज किशोर कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >