एमएड नामांकन : प्रवेश परीक्षा के लिए 30 से ऑनलाइन आवेदन

एमएड नामांकन : प्रवेश परीक्षा के लिए 30 से ऑनलाइन आवेदन

विवि के तीन कॉलेजों में 150 सीटों पर पढ़ाई मुजफ्फरपुर. बीआरएबीयू ने नये सत्र में एमएड में नामांकन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा. इसके लिए पोर्टल 30 अगस्त को खुलेगा और 14 सितंबर तक प्रक्रिया चलेगी. विवि में एमएड के लिए कुल 150 सीटें हैं. एलएन मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में 50, शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय तुर्की में 50 व विशुन राजदेव टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में भी 50 सीटें हैं. विवि की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार पोर्टल खोलने के लिए प्रस्ताव तैयार कर कुलपति को भेजा है. उनकी मंजूरी मिलते ही पोर्टल खोल दिया जाएगा. अगले महीने एमएड में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा होगी. इसके बाद शीघ्र ही परिणाम जारी हो जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >