समर्पण, दृढ़ता व उत्साह प्रशस्त करता है सफलता का मार्ग

समर्पण, दृढ़ता व उत्साह प्रशस्त करता है सफलता का मार्ग

-एलएस कॉलेज में तीन विभागों की ओर से इंडक्शन मीट का आयोजन मुजफ्फरपुर. लंगट सिंह कॉलेज में गुरुवार को स्नातक सत्र 2024-28 के नव प्रवेशित स्टूडेंट्स के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया. कॉलेज सभागार में भौतिकी, रसायन विज्ञान और हिंदी विभाग के संयुक्त समन्वय से यह आयोजन हुआ. बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो.ओमप्रकाश राय ने कॉलेज की समृद्ध शैक्षणिक परंपराओं व जीवंत परिसर के बारे में जानकारी दी. कहा कि छात्र अपनी असीम ऊर्जा व कड़ी मेहनत के बल पर कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हर किसी के पास अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता है. कितनी भी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन समर्पण, दृढ़ता व उत्साह निश्चित रूप से सफलता के मार्ग प्रशस्त कर सकती है. उन्होंने कहा कि कॉलेज ने 125 वर्षों के अपने सुनहरे अतीत में लाखों ऐसे छात्र दिए हैं. जिन्होंने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. उन्होंने छात्रों से अपने सहपाठियों, सीनियर छात्र, शिक्षकों व कर्मचारियों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने को कहा. इंडक्शन मीट में तीन विभागों के अध्यक्ष व प्राध्यापकों ने अपने विभाग से संबंधित अकादमी कार्यक्रमों, पाठ्यक्रम संरचनाओं और पाठ्येतर गतिविधियों के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी साझा की. भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो.गोपाल जी ने छात्रों पाठ्यक्रम और भौतिकी में संभावित कॅरियर पथों के बारे में विस्तार से बताया. रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो.शैलेन्द्र सिन्हा ने सीबीसीएस पाठ्यक्रम में छात्रों के लिए उपलब्ध अनेक अनुकूल विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया. हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो.राजीव झा ने सांस्कृतिक संदर्भों को समझने में साहित्य और भाषा के महत्व पर जोर दिया. मीट को प्रो.राजेंद्र प्रसाद, भोजपुरी विभागाध्यक्ष प्रो.जयकांत सिंह, प्रो.सुनील मिश्रा, डॉ राजेश्वर, डॉ एसएच फैजी ने भी संबोधित किया. हिंदी विभाग की डॉ राधा ने उद्घाटन भाषण, डॉ शिवेंद्र मौर्य ने कार्यक्रम का संचालन व डॉ कल्पना ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इंडक्शन मीट में प्रो पंकज, प्रो सुरेंद्र रॉय, डॉ राजीव, डॉ पंकज चौरसिया, डॉ स्वीटी सुप्रिया, डॉ नवीन, डॉ संतोष, अनिल ठाकुर आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >