दादर पुल से बूढ़ी गंडक नदी में गिरे बुजुर्ग का 15 घंटे बाद मिला शव

मुजफ्फरपुर के दादर पुल से बूढ़ी गंडक नदी में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव 15 घंटे बाद मिला। एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला, परिजनों में मचा कोहराम।

Dadar Bridge Accident: अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर पुल से बूढ़ी गंडक नदी में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग राधेश्याम सहनी का शव सोमवार को घटना के करीब 15 घंटे बाद बरामद कर लिया गया. SDRF की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला. इसके बाद अहियापुर थाने की पुलिस ने मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट (पंचनामा) तैयार कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया. मृतक की पहचान दादर मोहल्ला (वार्ड नंबर-13) निवासी राधेश्याम सहनी के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूरी करते थे.

रविवार देर शाम हुआ था हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, राधेश्याम सहनी रविवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे दादर पुल से अचानक नदी में गिर गए थे. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

घटनाक्रम से जुड़ी मुख्य बातें:

  • स्थानीय कोशिश: सूचना पर स्थानीय मछुआरों व नाविकों ने तलाश शुरू की, लेकिन रात और अंधेरा होने से सफलता नहीं मिली.
  • SDRF की कार्रवाई: सोमवार सुबह पुलिस ने SDRF टीम को बुलाया, जिसने बोट और गोताखोरों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया.
  • बरामदगी: घटनास्थल से महज 20 मीटर की दूरी पर बुजुर्ग का शव पानी में तैरता मिला.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अहियापुर थाना पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

ये भी पढ़ें: कोर्ट परिसरों में बनेंगे दिव्यांग, ट्रांसजेंडर व महिलाओं के लिए अलग शौचालय


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >