Muzaffarpur Newsगोरखपुर यार्ड में काम, आठ ट्रेनें बदले रास्ते से जायेंगी

जंक्शन से गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी लाइन को लेकर स्टेशन के यार्ड को री-मॉडल किया जा रहा है.ऐसे में आठ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है

-गोरखपुर जंक्शन के पास बन रही तीसरी लाइन

Muzaffarpur News

रेल प्रशासन कुसम्ही-गोरखपुर कैंट व गोरखपुर जंक्शन-डोमिनगढ़ तक तीसरी लाइन का निर्माण करा रहा है.जंक्शन से गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी लाइन को लेकर स्टेशन के यार्ड को री-मॉडल किया जा रहा है.ऐसे में आठ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है. इसमें 24-25 अप्रैल व 1-2 मई को पोरबंदर से खुलने वाली पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस(19269)का परिचालन गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते होगा.

पोरबंदर एक्स भटनी होकर चलेगी

27 व 28 अप्रैल को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस(19270) का परिचालन मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते होगा. 27 अप्रैल को कामाख्या से खुलने वाली कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी (15655) , कटरा एक्सप्रेस का परिचालन बरौनी-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते, 30 अप्रैल को श्रीमाता वैष्णो देवी, कटरा से खुलने वाली श्रीमाता वैष्णो देवी(15656), कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस का परिचालन गोरखपुर कैंट-भटनी-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी.

जनसाधारण छपरा होकर गुजरेगी

30 अप्रैल को सहरसा से खुलनेवाली सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस(15529) का परिचालन मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते, 2 मई को जम्मूतवी से खुलनेवाली जम्मूतवी-गुवाहाटी (15654) व अमरनाथ एक्सप्रेस का परिचालन गोरखपुर कैंट-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते होगा.

ये ट्रेनें गोरखपुर कैंट से चलायेंगे

2 मई को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस (12211) का परिचालन मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते, 25 अप्रैल से 3 मई तक बरौनी से खुलने वाली बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस (19038) का परिचालन मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >