युवक से रुपये सहित बैग ठगकर उचक्के फरार

युवक से रुपये सहित बैग ठगकर उचक्के फरार

सकरा़ प्रखंड के सुजावलपुर-बेझा सड़क पर शुक्रवार को मुम्बई से ससुराल जा रहे मनियारी थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी मो रेयाज से बाइक सवार उचक्कों ने बैग सहित उसमें रखे छह हजार रुपये ठग कर फरार हो गये. युवक द्वारा शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की़ स्थानीय लोगों ने भी ठग का पीछा किया. लेकिन ठग फरार हो गये. पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई से अपने ससुराल रहीमपुर रक्सा गांव जा रहा था. इसी दौरान सुजावलपुर चौक पर बाइक सवार ठग ने उसे रहीमपुर रक्सा गांव जाने के नाम पर बाइक पर बैठा लिया और गांव जाने के दौरान अलीसराय गांव के निकट पुलिस चेकिंग का बहाना बनाकर उसे वाईक से उतार कर उसका बैग सहित उसमे रखा नगद एटीएम कार्ड आदि ठग कर फरार हो गया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >