साहेबगंज सीओ के वेतन भुगतान पर डीएम ने लगायी रोक

साहेबगंज सीओ अलका कुमारी के अनधिकृत रूप से प्रखंड मुख्यालय से बाहर रहने पर डीएम ने उनके वेतन भुगतान रोक लगा दी है़

साहेबगंज. सीओ अलका कुमारी के अनधिकृत रूप से प्रखंड मुख्यालय से बाहर रहने पर डीएम ने उनके वेतन भुगतान रोक लगा दी है़ साथ ही पत्र देकर स्पष्टीकरण मांगा है कि क्यों न प्रपत्र ”क” गठित कर आपके निलंबन की कार्रवाई की अनुशंसा संबंधित विभाग से की जाये. पत्र में अनधिकृत रूप से मुजफ्फरपुर में रहकर कार्यों के निष्पादन करने की बात कही गयी है. जानकारी हो कि प्रखंड प्रमुख पूजा सिंह समेत दर्जनों लोगों ने डीएम को आवेदन देकर सीओ के कार्यालय से अनुपस्थित रहने की शिकायत की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >