Cyber Crime: नए साल की बधाई आपको कर देगा कंगाल! साइबर ठगों ने मैसेज को बनाया नया हथियार

Cyber Crime: नए साल के मौके पर साइबर अपराध के तरीके भी नए हो गए हैं. ठगों ने अब बधाई संदेश को अपना हथियार बनाया है. एक बटन क्लिक करते ही आपका सारा डाटा अपराधियों के हाथ लग जाता है. आइए, जानते हैं क्या है वह नया तरीका…

Cyber Crime: आप सभी रिडर्स को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं. नए साल के मौके पर आप सभी की अच्छी सेहत और सुरक्षित रहने की कामना करता हूं. इस नए साल के अवसर पर साइबर फ्रॉड भी काफी सक्रिय हो गया है. आपकी खुशियों पर साइबर अपराधियों की बुरी नजर है. नए साल के अवसर पर हम सभी एक दूसरे को मोबाइल पर मैसेज भेज कर शुभकामनाएं देते हैं. अपराधियों ने अब इसमें भी फ्रॉड करने का एक नया तरीका ढूंढ निकाला है. ऐसे में किसी भी अनजान नंबर से व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले बधाई संदेशों को देखने से पहले आप सतर्क हो जाएं. यह साइबर अपराधियों की चाल भी हो सकती है. ऐसे मौके पर इस महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यान में रखें.

मुफ्त उपहारों का प्रलोभन दिया जाता है

नए वर्ष के मौके पर साइबर अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भेजे गए संदेशों में अक्सर आकर्षक ऑफर या मुफ्त उपहारों का प्रलोभन दिया जाता है. जब लोग इन संदेशों में दिए गए लिंक पर क्लिक करते हैं, तो उनके मोबाइल या लैपटॉप का नियंत्रण साइबर अपराधियों के हाथ में चला जाता है.

पुलिस ने की सतर्क रहने की अपील

इस मौके पर पुलिस ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी अनजान नंबर से आने वाले फोन कॉल या संदेशों पर ध्यान न दें. खासकर जब उनमें गिफ्ट या पुरस्कार का दावा किया जाए. ऐसे मामलों में साइबर ठगी होने की संभावना अधिक होती है. ऐसे केस में अक्सर लोगों सेकिसी एप्लिकेशन को डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है, जो खतरनाक हो सकता है. 

साइबर क्राइम से जुड़ी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें

पुलिस ने बताया कि इस नए साल में बधाई संदेशों के जरिए साइबर ठगी का खतरा बढ़ गया है. ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे इस तरह के मैसेजों से सतर्क रहें और किसी भी अनजान लिंक या ऑफर पर भरोसा न करें. अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.

ALSO READ: कौन हैं IPS Sweety Sahrawat? बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बीच क्यों सुर्खियों में हैं यह अधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >