Lpg Ekyc Update: घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) उपभोक्ताओं के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण सूचना है. यदि आपने अभी तक अपने एलपीजी कनेक्शन का ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो इसे 16 अगस्त तक हर हाल में पूरा करा लें. निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. साथ ही, सब्सिडी का लाभ रुक सकता है और उपभोक्ताओं को वाणिज्यिक (कमर्शियल) दर पर सिलिंडर लेना पड़ सकता है.
इंडियन ऑयल ने जारी किया अंतिम रिमाइंडर, तीन आसान तरीकों से कराएं ई-केवाईसी
इंडियन ऑयल ने ई-केवाईसी के लिए अंतिम रिमाइंडर जारी करते हुए उपभोक्ताओं से समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है. कंपनी का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के बाद लंबित कनेक्शनों की रिफिल बुकिंग बंद हो सकती है.
ई-केवाईसी कराने के प्रमुख तरीके निम्नलिखित हैं:
- IndianOil One ऐप द्वारा: ऐप डाउनलोड कर मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और फेस ऑथेंटिकेशन से घर बैठे प्रक्रिया पूरी करें.
- गैस एजेंसी जाकर: बायोमैट्रिक (फिंगरप्रिंट) मशीन के माध्यम से अपनी गैस एजेंसी में सत्यापन कराएं.
- डिलीवरी मैन के जरिए: सिलिंडर डिलीवरी के समय डिलीवरी बॉय के पास उपलब्ध पीओएस मशीन से भी ई-केवाईसी करा सकते हैं.
कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करा लें.
ये भी पढ़ें: डिजिटल जाल से सावधान: सोशल मीडिया पर ‘NRI’ का मुखौटा पहन उत्तर बिहार में शिकार कर रहा साइबर गैंग
