Road Clearance News: मनियारी क्षेत्र के कच्ची-पक्की से रामचंद्र होते हुए तुर्की जाने वाले मुख्य मार्ग (पुरुषोत्तमपुर) पर उपेक्षित सड़क किनारे की सफाई का कार्य पथ निर्माण विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर शुरू कर दिया गया है. विभाग ने जमहरुआ चौक से जेसीबी मशीन और मजदूरों को काम पर लगा दिया है, जिससे सड़क की वास्तविक चौड़ाई बहाल की जा रही है. सड़क के दोनों किनारों पर उगी घनी झाड़ियों के कारण दृश्यता बाधित हो रही थी और राहगीर अक्सर हादसों का शिकार हो रहे थे.
समाजसेवी की पहल पर विभाग ने लिया संज्ञान
सड़क किनारे झाड़ियों के सफाए को लेकर स्थानीय स्तर पर प्रयास किए गए थे.
- आवेदन पर कार्रवाई: समाजसेवी शिवम कुमार ने पथ निर्माण विभाग मुजफ्फरपुर प्रमंडल-1 के कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर सफाई की गुहार लगाई थी.
- सावन में श्रद्धालुओं को राहत: शिवम कुमार ने बताया कि सावन के पवित्र माह में इस मार्ग से हजारों कांवड़िए जल लेकर गुजरते हैं.
ग्रामीणों ने जताया आभार
विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में भारी खुशी है. स्थानीय ग्रामीण बबलू कुमार, दीपक कुमार और मनीष कुमार ने कहा कि जनहित में यह अत्यंत सराहनीय कदम है, जिससे अब लोगों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है.
ये भी पढ़ें: सफाईकर्मियों के आंदोलन से शहर बना कचरा घर: थाली पीटकर उग्र प्रदर्शन, बदबूदार सड़कों से गुजर रहे कांवरिया
