मुजफ्फरपुर में ठंड के चलते आठवीं तक की कक्षाएं बंद

मुजफ्फरपुर में ठंड के चलते आठवीं तक की कक्षाएं बंद

मुजफ्फरपुर.

जिला में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डीएम सुब्रत कुमार सेन ने सभी निजी-सरकारी विद्यालयों (प्री- स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 11 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया है. कक्षा आठ से ऊपर तक की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 9 से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगी. बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रहेगा. डीएम की ओर से जारी पत्र में 6 से 11 जनवरी तक स्कूलों में पठन-पाठन पर रोक लगी है. अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी एवं पश्चिमी, जिला शिक्षा पदाधिकारी व सभी थानाध्यक्षाें को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >