Muzaffarpur Newsपीजी में क्लास शुरू, हॉस्टल नहीं मिल रहा

बीआरएबीयू के हाॅस्टल में नये सत्र के छात्र-छात्राओं काे आसानी से जगह नहीं मिल पा रही है. सबसे अधिक परेशानी छात्राओं काे है.

-बीआरएबीयू के छात्र हो रहे हैं परेशानMuzaffarpur Newsपीजी सत्र 2024-26 की क्लास शुरू हाे गयी है.दूसरी ओर बीआरएबीयू के हाॅस्टल में नये सत्र के छात्र-छात्राओं काे आसानी से जगह नहीं मिल पा रही है. सबसे अधिक परेशानी छात्राओं काे है. आवेदन करने के बाद कई छात्रायें विभाग से विवि तक का चक्कर लगा रही हैं. छात्राओं की जरूरत काे देखते हुए किसी तरह हाॅस्टल आवंटित किया जा रहा है, जबकि जगह नहीं हाेने से 12 से ज्यादा छात्राओं के आवेदन पर निर्णय नहीं हाे सका है. ऐसे में उन्हें राेजाना घर से आने-जाने में दिक्कत होती है.

छात्राएं काेर्स खत्म हाेने के बाद भी जमी हुई हैं

विवि की ओर से हाॅस्टल आवंटन काे लेकर सख्त निर्देश दिये गये हैं. सभी छात्र-छात्राओं काे कहा गया है कि परीक्षा खत्म हाेते ही उन्हें कमरा खाली कर देना है. अगले सेमेस्टर के लिए रिन्यूवल कराना हाेगा. लेकिन गर्ल्स हाॅस्टल में कई छात्राएं काेर्स खत्म हाेने के बाद भी जमी हुई हैं. इसके चलते नयी छात्राओं काे कमरे नहीं मिल पा रहे हैं.

बड़ी संख्या में पीजी विभाग में नामांकन

सभी जिलाें में पीजी की पढ़ाई शुरू हो गयी है. लेकिन अब भी कई अहम विषयाें की पढ़ाई केवल विवि मुख्यालय पर पीजी विभाग में ही हाेती है. ऐसे में आवेदन के बाद मेरिट में नाम आने पर पीजी विभाग ही आवंटित हाेता है. इस साल पीजी सत्र 2024-26 के नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गयी है. मार्च के अंतिम सप्ताह से कई विभागाें में पढ़ाई भी शुरू हाे चुकी है. मुजफ्फरपुर के अलावा वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण व पश्चिमी चंपारण के छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में पीजी विभागाें में नामांकन लिया है. आर्ट्स स्ट्रीम में नामांकन लेने वालाें के लिए ताे थाेड़ी राहत है, लेकिन साइंस स्ट्रीम के छात्र-छात्राओं काे नियमित क्लास करने में दिक्कत आ रही है. एमएससी जूलाॅजी में नामांकन लेने वाली वैशाली की छात्रा ने बताया कि राेज घर से आकर क्लास करना बहुत मुश्किल है. हाॅस्टल के लिए आवेदन की हूं, पर रूम नहीं मिल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Navendu shehar pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >