खबड़ा में दो पक्षों में मारपीट, एक गिरफ्तार

Clash between two parties in Khabra, one arrested.

दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

जख्मी के सिर पर लगे दस टांके

संवाददाता मुजफ्फरपुर

सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा में दाे पक्षाें के बीच जम कर मारपीट हुई. दाेनाें पक्षाें ने एक दूसरे पर हमला कर दिया. जिसमें दाेनाें पक्षाें से दाे लाेग जख्मी हाे गए. सभी काे अस्पताल में भर्ती कराया गया. दाेनाें पक्षाें ने एक दूसरे पर एफआइआर करायी है. पहले पक्ष से खबड़ा ब्रह्मस्थान निवासी अंकित आदर्श ने एफआइआर में नौ लाेगाें काे नामजद और 10 काे अज्ञात को आरोपित बनाया है. पुलिस काे दी जानकारी में बताया कि वह हाेली का सम्मत लेकर ब्रह्मस्थान के पास झाल डफली बजाते गया था. इस बीच रंधीर कुमार पर आरोप है कि उसने कमर से पिस्टल निकाल कर पिटाई करने लगा. विरोध करने पर पिस्टल से हमला कर अंकित का सिर फोड़ दिया. उसके गले से सोने की चेन छीन लिया.दूसरे पक्ष से खबड़ा निवासी रेणू देवी ने एफआइआर करायी है. आरोप लगाया कि वह अपने बेटे अतुल राज के साथ पूजा करने जा रही थी. इस बीच आराेपियाें ने रास्ता में घेरकर मारपीट शुरू कर दी. आराेप लगाया कि मुकेश शर्मा कमर से पिस्टल निकाल कर लहराने लगा. उसके कहने पर आराेपियाें ने उनके पुत्र पर हमला कर दिया. इधर, मोटर फ���डरेशन से जुड़े मुकेश शर्मा ने सारे आरोप को बेबुनियाद बताया है. कहा कि अतुल राज नशे में था. उसकी बाइक दीवार से टकरा गयी थी, जिसमें वह जख्मी हो गया है. थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आराेपी राजीव कुमार काे गिरफ्तार कर लिया.सदर थाना में इसके ऊपर पूर्व में भी आठ केस दर्ज है. अन्य आराेपियाें की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. मुरलीगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >