अंधेर नगरी नाटक में बच्चों ने दिखाया अभिनय का कौशल

अंधेर नगरी नाटक में बच्चों ने दिखाया अभिनय का कौशल

मुजफ्फरपुर. जिला स्कूल परिसर स्थित बिहार बाल भवन किलकारी में शुक्रवार को भारतेंदु हरिश्चंद्र लिखित नाटक अंधेर नगरी) का मंचन किया गया. निर्देशन सिक्किम के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से पासआउट सुमित ठाकुर ने किया. अधेर नगरी में एक ऐसे गुरु चेले की कहानी दिखायी गयी, जो घूमते-घूमते अंधेर नगरी में चले जाते हैं. वहां टके सेर भाजी और टके सेर खाजा को देख कर काफी खुश होते हैं, लेकिन उनकी खुशी तब खत्म हो जाती है जब एक बकरी के मरने पर उन्हें राजा के आदेश पर फांसी पर चढ़ाया जाने लगता है. नाटक की तैयारी 10 दिवसीय नाट्य कार्यशाला के दौरान बच्चों ने तैयार की थी. नाटक का नृत्य निर्देशन अमन राज व तन्नू प्रिया, संगीत निर्देशन मुस्कान कुमारी, सहायक निर्देशक राजू सहनी, विकास कुमार, सेटअप डिजाइन राजीव कुमार, सलोनी रंजन, कॉस्ट्यूम करण, मेकअप तन्नू प्रिया, रिद्धिश्री ने किया. पात्रगत अभियन में दृष्टि, रौशनी, रिद्धि, विवेक राज, रिया, पल्लवी, प्रीति,अमितेश राज, कर्ण कुमार, अंकित कुमार, अनुराधा कुमारी, अनुष्का, डॉली कुमारी, शिवम कुमार, याशि, परिधी, सुहाना कुमारी, गुरशिरत कौर, संजना, सादिया, दिव्या, सोनम, श्रुति, कृति, लक्ष्य, सत्यम कुमार, दिग्विजय, वैष्णवी, दिव्यम दिनकर, कनिस्तका, असिका चंचल, महेश्वरी, रौशनी ठाकुर, रोशनी कुमारी, अर्पिता गुप्ता, लक्ष्मी कुमारी, शिखा कुमारी, विद्या कुमारी, पंखुरी श्रीवास्तव, राधिका रानी, नैना कुमारी, मानवी कुमारी ने अच्छी भूमिका अदा की. इस मौके पर सुमन वृक्ष, प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक पूनम कुमारी, स्नेहा कुमारी, नेहा कुमारी, अनंग पॉल, दीक्षा उपाध्याय, अमन कुमार, मुस्कान, तन्नू प्रिया, अरुणिमा, विकास कुमार, सुजाता, रूपा पाठक, सरस्वती देवी, सुनीता कुमारी, कठपुतली कला प्रशिक्षक सुनील सरला, चाइल्ड सेफके सचिव जयचंद्र, कठपुतली कला केंद्र की सचिव प्रीति कुमारी मौजूद रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >