विद्यालय में पढ़ने गये बच्चे की नहर में डूबने से मौत

करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी स्थित तिरहुत नहर में डूबने से एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी़

विद्यालय में गया था पढ़ने, खेलते समय नहर में डूबा प्रतिनिधि, मड़वन करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी स्थित तिरहुत नहर में डूबने से एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी़ बच्चे की पहचान पानापुर ओपी क्षेत्र के नुरूलपुर बंगरा के आमिर रजा के पुत्र अनश रजा के रूप में हुई है़ सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मो नौशाद ने बताया कि उसके पिता दुबई में रहते है़ं मां पकड़ी में किराये पर मकान लेकर बच्चों की पढ़ाई को लेकर रहती थी़ बताया गया कि बच्चा पढ़ने के लिए पकड़ी स्थित उर्दू विद्यालय में गया था, जिसके बाद वह अन्य बच्चों के साथ खेलने गया़ इसी क्रम में वह गहरे पानी मे चला गया स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जहां पुलिस ने पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को बाहर निकाला़ तब तक वह जीवित था़ वही परिजनों को इसकी सूचना दी, परिजनों ने उसे अस्पताल ले गये़ लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया़ वहीं परिजनों में शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया़ थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि बच्चे के परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >